मानसून में कौन-सी सब्जी लगाएं किसान ने बताया लाखों का मुनाफा देने वाला फॉर्मूला
बरसात का मौसम शुरू होते ही अक्सर हमारे किसान भाई इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि कौन सी फसल लगाई जाए और कौन सी नहीं। लगातार होने वाली बारिश फसलों को नुकसान न पहुँचाए, इसके लिए सही चुनाव करना बेहद ज़रूरी है। कृषि विशेषज्ञों और जानकार किसानों के मताबिक, बरसात के सीजन में हरी सब्जियों की खेती करना सबसे मुनाफे का सौदा साबित हो सकता है।