खेती में आया नया गेम चेंजर स्पेनिश बंच मूंगफली ने बदली किसानों की किस्मत मुनाफा जानकर रह जाएंगे हैरान
खेती में आया नया गेम चेंजर स्पेनिश बंच मूंगफली ने बदली किसानों की किस्मत मुनाफा जानकर रह जाएंगे हैरान
Agriculture News Rajasthan: नागौर जिले में स्पेनिश बंच मूंगफली किसानों के लिए लाभ का नया विकल्प बनकर उभर रही है. कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली यह उन्नत किस्म किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. पारंपरिक फसलों की तुलना में स्पेनिश बंच मूंगफली की खेती में सिंचाई की आवश्यकता कम होती है, जबकि उत्पादन अधिक मिलता है. यही कारण है कि जिले के कई किसान अब इस नकदी फसल की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इसकी फसल कम समय में तैयार हो जाती है और बाजार में भी अच्छे दाम मिलते हैं. इससे किसानों की लागत कम और मुनाफा अधिक हो रहा है. जल संकट वाले क्षेत्रों में यह किस्म एक बेहतर विकल्प साबित हो रही है. नागौर के किसानों की सफलता देखकर अन्य जिलों के किसान भी इसकी खेती अपनाने की तैयारी कर रहे हैं.