सिर्फ 60 दिन में बनना है मालामाल तो करें इन सब्जियों की खेती यहां जानिए कमाई का पूरा गणित
Cauliflower Farming: मुरादाबाद में अगस्त और सितंबर के दौरान अगेती और मध्यम अवधि वाली फूलगोभी की खेती किसानों के लिए अच्छी कमाई का जरिया बन सकती है. विशेषज्ञ के अनुसार समय पर पौध तैयार करने, सही किस्म का चयन, मिट्टी की जांच और जल निकासी पर ध्यान देना जरूरी है. अगेती किस्में करीब 60 से 75 दिन और मध्यम किस्में 80 से 100 दिन में तैयार हो सकती हैं.