Vastu Shastra Tips: घर में चाहते हैं लक्ष्मी का वास और सुख-समृद्धि तो शाम को मुख्य दरवाजे पर जरूर करें ये उपाय
Vastu Shastra Tips: वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में घर के मुख्य दरवाजे को विशेष महत्व दिया गया है. फरीदाबाद के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य के अनुसार सुबह और शाम कुछ समय के लिए घर का मुख्य दरवाजा खोलकर रखना, साफ-सफाई करना और दीपक जलाना शुभ माना जाता है. शाम के समय दरवाजे के बाहर दीपक जलाने और गंगाजल का छिड़काव करने की भी परंपरा बताई गई है.