सोने जैसी चमक और महल जैसा इंटीरियर 77 मेहमानों के साथ शुरू हुआ ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ का सफर
सोने जैसी चमक और महल जैसा इंटीरियर 77 मेहमानों के साथ शुरू हुआ ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ का सफर
Palace on Wheels Train: राजस्थान की शाही पहचान ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ नए पर्यटन सत्र की पहली यात्रा लेकर जोधपुर के मंडोर पहुंची. सोने जैसी चमक, शीश महल जैसा इंटीरियर और राजस्थानी परंपराओं से सजा यह सफर देश-विदेश के पर्यटकों को खास अनुभव दे रहा है. पहली ट्रिप पूरी तरह सोल्ड आउट रही, जिसमें कुल 77 यात्री शामिल हुए. इनमें 11 विदेशी और एनआरआई मेहमान भी हैं. दिल्ली से शुरू होने वाली यह शाही ट्रेन जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर और जोधपुर तक जाती है. हर पड़ाव पर मेहमानों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया जाता है. ट्रेन में राजस्थानी के साथ कॉन्टिनेंटल, चाइनीज और मुगलई व्यंजन भी परोसे जाते हैं.