सर्दियों का देसी सुपरफूड! राजस्थान के बाजरे के लड्डू ने विदेशों तक मचाई धूम स्वाद के साथ सेहत का खजाना
सर्दियों का देसी सुपरफूड! राजस्थान के बाजरे के लड्डू ने विदेशों तक मचाई धूम स्वाद के साथ सेहत का खजाना
Bajre ke laddoo : जैसे ही सर्दियों की ठंड दस्तक देती है, पश्चिम राजस्थान की रसोई में देसी घी और बाजरे की खुशबू घुलने लगती है. गोल-गोल बाजरे के लड्डू सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि परंपरा, पोषण और रोजगार का प्रतीक बन चुके हैं. कभी गांवों तक सीमित यह देसी स्वाद अब विदेशों तक पहुंच रहा है. गुड़, घी और सूखे मेवों से बने ये लड्डू शरीर को गर्म रखते हैं, इम्युनिटी बढ़ाते हैं और लंबे समय तक ऊर्जा देने वाला सुपरफूड माने जा रहे हैं.