कैमरे में कैद हुआ टाइगर ST-21 युवराज! एक झलक पाने को उमड़े पर्यटक सरिस्का बना हॉट फेवरेट

Sariska Tiger Reserve: राजस्थान के प्रसिद्ध सरिस्का टाइगर रिजर्व की सदर रेंज में टाइगर ST-21 ‘युवराज’ की शानदार साइटिंग ने वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को रोमांचित कर दिया है. खुले जंगल में आत्मविश्वास के साथ विचरण करते युवराज को देखना पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बन गया. इस खास साइटिंग के बाद सरिस्का में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. वन विभाग के अनुसार, टाइगर की सक्रियता यह दर्शाती है कि सरिस्का का पर्यावरण और संरक्षण प्रयास सफल हो रहे हैं. टाइगर ST-21 युवराज की मौजूदगी ने सरिस्का को एक बार फिर राजस्थान का प्रमुख वन्यजीव पर्यटन केंद्र बना दिया है, जिससे स्थानीय पर्यटन को भी नया संबल मिल रहा है.

कैमरे में कैद हुआ टाइगर ST-21 युवराज! एक झलक पाने को उमड़े पर्यटक सरिस्का बना हॉट फेवरेट