राहुल एक ही बात को बार-बार बोल रहे हैं राहुल गांधी पर किरेन रिजीजू का तंज लोकसभा में फिर हंगामा

बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा मंगलवार को भी जारी रही। इससे पहले सोमवार को लोकसभा में इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला. सदन की कार्यवाही उस वक्त बाधित हो गई, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक अप्रकाशित पुस्तक का हवाला देते हुए भारत-चीन संबंधों को लेकर कुछ दावे किए.राहुल गांधी के इस संदर्भ का सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध किया, जिसके बाद सदन में शोर-शराबा बढ़ गया. राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने संबंधित आर्टिकल को ऑथेंटिकेट करने की मांग की है और उसी के आधार पर वह अपनी बात रखना चाहते हैं. इस पर स्पीकर ने हस्तक्षेप करते हुए उन्हें राष्ट्रपति के अभिभाषण तक ही अपनी बात सीमित रखने को कहा. वहीं किरेन रिजीजू ने कहा कि राहुल गांधी एक ही बात को बार-बार बोल रहे हैं.

राहुल एक ही बात को बार-बार बोल रहे हैं  राहुल गांधी पर किरेन रिजीजू का तंज लोकसभा में फिर हंगामा