जो भी आतंकी हमले हुए मदरसों में पनाह ले रहे दहशतगर्द दिलीप घोष के बयान से पश्चिम बंगाल में छिड़ी नई बहस
पश्चिम बंगाल में गैर-कानूनी तरीके से चल रहे मदरसों पर शुरू हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बीच राज्य के कद्दावर नेता दिलीप घोष ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया है. अवैध मदरसों पर सरकार के एक्शन का पुरजोर समर्थन करते हुए उन्होंने सनसनीखेज दावा किया कि आतंकी घटनाओं के तार अक्सर मदरसों से जुड़े रहे हैं और दहशतगर्द ऐसे ही ठिकानों पर पनाह लेते हैं.