टेलीग्राम पर पूरी तरह बैन क्यों सरकार अदालत में बता दी मैसेजिंग ऐप की गलती
टेलीग्राम पर पूरी तरह बैन क्यों सरकार अदालत में बता दी मैसेजिंग ऐप की गलती
Telgram Ban Court Hearing: टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध को लेकर केंद्र सरकार आज दिल्ली हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेगी. सरकार का दावा है कि मई 2026 से ही प्लेटफॉर्म को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन डेटा साझा करने और संदिग्ध चैनलों से जुड़े मुद्दों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला. केंद्र का कहना है कि कुछ चैनल ब्लॉक होने के बाद भी दोबारा सक्रिय हो रहे थे. वहीं टेलीग्राम का दावा है कि उसने अधिकारियों के साथ सहयोग किया और शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की. NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले उठाए गए इस कदम पर अब अदालत फैसला करेगी. यह मामला डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जवाबदेही और सरकारी नियमन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.