तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर 4 महिलाओं समेत 5 की मौत
तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर 4 महिलाओं समेत 5 की मौत
Telangana Road Accident: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार शाम ट्रक और ऑटो-रिक्शा की भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. मृतकों में ऑटो चालक समेत चार महिलाएं शामिल हैं. ऑटो में सवार सभी 11 महिलाएं कर्नाटक के बीदर जिले की खेतिहर मजदूर थीं और काम के बाद अपने घर लौट रही थीं. हादसे के बाद घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.