6 मर्डर करने वाले साइको किलर का खौफनाक अंत मुंह से झाग और पास में मिली जहर की बोतल
इस साल मई में एक नाबालिग लड़की का पीछा करने के आरोप में राजकुमार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था. इसी खुन्नस में पागल होकर उसने शिकायत करने वाले परिवार के दो सदस्यों, एक नाबालिग बच्ची और हद तो यह है कि अपनी ही पत्नी व दो मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया. कत्लेआम को अंजाम देने के बाद उसने अपने पिता को फोन कर गुनाह कबूला और मोबाइल बंद कर फरार हो गया था.