Mobile Network : वोडा-आइडिया और बीएसएनएल ने मिलाया हाथ इस जुगलबंदी का आपके नेटवर्क पर क्या असर
VI and BSNL Pact : सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल और वोडा आइडिया ने एक-दूसरे के नेटवर्क का इस्तेमाल करने के लिए समझौता किया है. इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां एक-दूसरे के टॉवर का इस्तेमाल करेंगी और सभी सर्किल में अपने यूजर्स को बेहतर नेटवर्क उपलब्ध करा सकेंगी.