हम देते 1 रुपया लौटते हैं सिर्फ 26 पैसे! राज्यसभा में तमिलनाडु के नाम पर भिड़े DMK और AIADMK
हम देते 1 रुपया लौटते हैं सिर्फ 26 पैसे! राज्यसभा में तमिलनाडु के नाम पर भिड़े DMK और AIADMK
Rajya Sabha News: राज्यसभा में कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान तमिलनाडु के दो प्रतिद्वंद्वी दलों- द्रमुक और अन्नाद्रमुक- के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली. द्रमुक सांसद पी. विल्सन ने टैक्स बंटवारे में राज्य के साथ भेदभाव और मेकेदातु बांध विवाद पर न्यायाधिकरण न बनाने को लेकर केंद्र सरकार को घेरा. इसके जवाब में अन्नाद्रमुक नेता एम. थंबीदुरै ने विधेयक का समर्थन करते हुए पलटवार किया.