अमित शाह से मिले तमिलनाडु CM विजय दक्षिणी राज्यों की बड़ी बैठक से पहले बढ़ी सियासी हलचल
अमित शाह से मिले तमिलनाडु CM विजय दक्षिणी राज्यों की बड़ी बैठक से पहले बढ़ी सियासी हलचल
Amit Shah CM Vijay Meeting: तमिलनाडु सीएम विजय ने चेन्नई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की. मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अमित शाह के साथ विजय की यह पहली शिष्टाचार भेंट रही. यह उच्चस्तरीय मुलाकात दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले हुई है. गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई के कोवलम स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस महामंथन में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना सहित केंद्र शासित प्रदेशों के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं.