जंतर-मंतर बवाल की जांच अब जस्टिस सुभाष रेड्डी के हाथ सुप्रीम कोर्ट ने बनाई हाई पावर कमिटी
Supreme Court Jantar Mantar Case: सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में एक हाई पावर कमिटी बनाई है. यह कमिटी पुलिस के एक्शन और पैलेट गन के इस्तेमाल की जांच करेगी. इसके साथ ही कमिटी महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई हिंसा और घायलों के मुआवजे पर भी रिपोर्ट देगी. कमिटी में रिटायर्ड जज और पूर्व पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.