105 साल के बुजुर्ग की उम्रकैद माफ CJI सूर्यकांत के किस तर्क से बचा हत्यारा आखिरी मोड़ पर आजादी का मरहम
CJI Suryakant News Today: सुप्रीम कोर्ट ने 105 साल के बुजुर्ग हत्या के दोषी रसिक चंद्र मोंडल की बाकी सजा माफ कर उन्हें स्थायी रूप से रिहा करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया. 1988 के मालदा हत्याकांड में 1994 से आजीवन कारावास काट रहे मोंडल ने 99 वर्ष की उम्र में मानवीय आधार पर याचिका लगाई थी. सीजेआई सूर्यकांत की पीठ ने गिरते स्वास्थ्य और अत्यधिक वृद्धावस्था को देखते हुए उनकी अंतरिम जमानत को अंतिम आदेश में बदल दिया.