जितनी भारत की इकनॉमी है उसका 10 गुना तो अमेरिका पर कर्ज लदा है अब दुनिया के लिए बन सकता है मुसीबत
America Bond Market : अमेरिका के बॉन्ड बाजार में गिरावट के साथ ही उसकी यील्ड भी बढ़ रही है. इसका असर दुनियाभर के बाजार पर पड़ सकता है. फिलहाल इसे थामने के लिए अमेरिका के वित्त मंत्री ने बायबैक प्रोग्राम को दोगुना करने का ऐलान किया है. अगर जल्द ही इस पर काबू नहीं पाया गया तो साल 2008 की तरह एक बार फिर अमेरिकी हाउसिंग मार्केट पर जोखिम बढ़ सकता है.