ये तो जज का करियर बर्बाद कर सकता है यूट्यूबर गुलशन पाहुजा ने लगाए ऐसे आरोप सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी क्लास
Supreme Court on Youtuber: सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर गुलशन पाहुजा को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के न्यायिक अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना बेहद गंभीर मामला है. अदालत ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के दौर में ऐसे मनमाने आरोप किसी जज के पूरे करियर को बर्बाद कर सकते हैं.