मानसून में स्वर्ग बन जाता है त्रिकूट पर्वत! माता अंजनी के दुर्लभ मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Trikut Parvat Mandir: राजस्थान के त्रिकूट पर्वत पर स्थित माता अंजनी मंदिर अपनी धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है. यह प्रदेश का माता अंजनी को समर्पित अनोखा और दुर्लभ मंदिर माना जाता है. मानसून के दौरान यहां चारों ओर हरियाली, बादलों की चादर और पहाड़ियों से बहते झरने मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करते हैं, जिससे यह स्थान धार्मिक स्थल के साथ-साथ लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी बन जाता है. श्रद्धालु माता अंजनी के दर्शन के साथ प्रकृति के अद्भुत नजारों का आनंद लेने पहुंचते हैं. बारिश के मौसम में यहां का शांत और रमणीय वातावरण यात्रियों को विशेष रूप से आकर्षित करता है.

मानसून में स्वर्ग बन जाता है त्रिकूट पर्वत! माता अंजनी के दुर्लभ मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़