राम मंदिर चढ़ावा चोरी: संसद में SP की दानपेटी में जमा हुए 157 लाख किस हनुमान मंदिर को दिया गया दान
Ram Mandir Donation Controversy: संसद के मानसून सत्र में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के विरोध में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने अनोखा प्रदर्शन किया. संसद परिसर के मकर द्वार के पास करीब दो हफ्ते तक दानपेटी रखी गई. इसमें सांसदों और अन्य लोगों ने पैसे जमा किए. सपा सांसदों के मुताबिक दानपेटी में कुल 1 लाख 57 हजार रुपए जमा हुए हैं. अब इस रकम को अयोध्या राम मंदिर भेजने के बजाय दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में दान कर दिया गया. सांसदों का कहना है कि रकम रामभक्तों की आस्था से जुड़ी है और इसे सही जगह पहुंचाना जरूरी है. मंदिर में दान के बाद रसीद भी ली जाएगी.