छात्रों पर केस वापस नहीं हुए तो जारी रहेगा आमरण अनशन सोनम वांगचुक ने सरकार के आगे रखी शर्त
Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल से केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को एक चिट्ठी लिखी है. उन्होंने साफ किया है कि जब तक प्रदर्शनकारी छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित गारंटी नहीं मिलती वो अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे. वांगचुक ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक के बाद जान देने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजे की भी मांग उठाई है.