बाबा को ‘कोतवाली’ पड़ी भारी! पोती के हाथों थमाई कार की स्टेयरिंग तो DGP ने कर दिया शंट
तेलंगाना के साइबराबाद पुलिस कमिश्नरेट के SI पुजारी तिरुपति को अपनी 6 साल की पोती से कार चलवाना महंगा पड़ गया. बच्ची के कार चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीजीपी ने एसआई को सस्पेंड कर दिया है. नरसिंगी पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 180 व 184 के तहत केस दर्ज किया है. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें आगे...