जिस नर्स ने नहीं छोड़ी घाटी उसे उठा ले गए आतंकी 36 साल पुरानी वह वारदात जिसकी कश्मीरी पंडितों को अब तक याद
करीब 34 साल पुराने कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट हत्याकांड में यासीन मलिक समेत पांच आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है. 18 अप्रैल 1990 को सरला भट्ट का श्रीनगर से अपहरण कर हत्या कर दी गई थी. SIA का दावा है कि 1990 में हुई सरला भट्ट की हत्या कश्मीरी पंडितों में दहशत फैलाकर उन्हें घाटी से पलायन के लिए मजबूर करने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी.