Exclusive: हर 40 दिन में बन रहा नया वॉरशिप नेवी चीफ स्वामीनाथन ने बताया नौसेना का 30 साल का प्लान
नेवी चीफ एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने News18 DEFCON 2026 में कहा कि सदियों से सबकी साझी विरासत रहा समंदर अब तनातनी का अखाड़ा बन रहा है. 21वीं सदी में जियोग्राफी को हथियार बनाकर समुद्री संसाधनों पर कब्जे की होड़ मची है. वेस्ट एशिया का तनाव पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब है. भारतीय नौसेना नई टेक्नोलॉजी और आत्मनिर्भरता के साथ हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है.