कौन हैं सदानंदन मास्टर राज्यसभा की मेज पर रखी कृत्रिम टांगें कम्युनिस्टों ने काट दिए थे दोनों पैर
Sadanandan Master News: केरल के आरएसएस कार्यकर्ता रहे सदानंदन मास्टर अब राज्यसभा सांसद हैं. भरी जवानी में इस सदानंदन की केरल के कम्युनिस्टों ने दोनों पैर काट दिए थे. यह घटना 1994 की है. लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपना काम जारी रखा. फिर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया. सोमवार को इसी सदानंदन ने सदन में अपनी कृत्रिम टांगे दिखाई तो सब लोग आश्चर्यचकित रह गए.