पीएम मोदी को पहनाई माला लगे वंदे मातरम् के नारे जानें भारत-यूएस ट्रेड डील पर एनडीए मीटिंग पर क्या हुआ
NDA Meeting on India US Trade Deal: एनडीए संसदीय दल की मीटिंग में पीएम मोदी को प्रफुल्ल पटेल ने माला पहनाकर स्वागत किया. इस दौरान एनडीए सांसदों ने अलग-अलग देशों के साथ हालिया व्यापार समझौतों और खास तौर पर अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी. इस डील के तहत अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर लगने वाला टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है.