बलिया के JNCU में एमए उर्दू में नूर सीबा नें पाया गोल्ड मेडल सेल्फ स्टडी के बल पर किया टॉप पिता बोले तीन बेटियां तीनों टॉपर
बलिया के JNCU में एमए उर्दू में नूर सीबा नें पाया गोल्ड मेडल सेल्फ स्टडी के बल पर किया टॉप पिता बोले तीन बेटियां तीनों टॉपर
Success story: पिता आफताब आलम ने कहा कि, उनकी बेटी गोल्ड मेडल पाई है. आज वह बहुत खुश है. इनकी बच्ची घर पर रहकर सीमित संसाधनों के बीच पढ़ाई किया करती थी. इनकी तीन बेटियां हैं और तीनों के तीनों टॉपर हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में एक बेटी को लखनऊ में सम्मानित किया गया था, दूसरी बेटी भी जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर बलिया से टॉप की और छोटी वाली तीसरी बेटी नूर सीबा इस बार जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर बलिया से योगी आदित्यनाथ के सरकार में टॉप किया है.