न मेडिकल न इंजनीयरिंग 12वीं में शुरू किया ये बिजनेस हर माह 6 लाख की कमाई 18 साल में बना करोड़पति
न मेडिकल न इंजनीयरिंग 12वीं में शुरू किया ये बिजनेस हर माह 6 लाख की कमाई 18 साल में बना करोड़पति
Success Story: पंजाब के बरनाला जिले स्थित एक गांव में 18 वर्षीय युवक अपनी मेहनत से एक बड़ी मिसाल बन चुका है. 18 साल की उम्र में जहां ज्यादातर किशोर अपने करियर को लेकर सोच रहे होते हैं. कोई मेडिकल-इंजीनियर की पढ़ाई तो कोई IELTS करके विदेश जाने के सपने बुन रहा होता है, वहीं सेहना गांव के सोहलप्रीत सिंह सिद्धू ने इतनी कम उम्र में डेयरी फार्मिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि इससे हर महीने 5 से 6 लाख रुपये की कमाई भी शुरू कर दी है और 18 साल की उम्र में ही वह करोड़पति बन गए हैं.