रामपुर के इमरता गांव के सर्वेश एक एकड़ में 60 हजार की लागत से करेला की खेती से कमाए दो लाख हैदराबाद की मंडी तक जलवा
रामपुर के इमरता गांव के सर्वेश एक एकड़ में 60 हजार की लागत से करेला की खेती से कमाए दो लाख हैदराबाद की मंडी तक जलवा
Success story: किसान के मुताबिक एक बार फसल लगाने के बाद करीब चार महीने तक उत्पादन मिलता रहता है. इनमें से दो महीने ऐसे होते हैं जब लगातार बंपर पैदावार निकलती है. उन्होंने बताया कि इस खेती में मचान विधि का इस्तेमाल किया जाता है. मचान तैयार करने के लिए बांस, तार और अन्य सामग्री लगानी पड़ती है. जिससे शुरुआती लागत बढ़ जाती है. एक एकड़ में करीब 60 हजार रुपये तक खर्च आ जाता है. हालांकि उत्पादन और बाजार भाव को देखते हुए यह लागत आसानी से निकल जाती है और किसानों को अच्छा फायदा मिलता है.