Success story: पिता हैं बैंक मित्र चित्रकूट के रामनगर की प्रज्ञा का भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में हुआ चयन ये थी पढ़ाई की रणनीति
Success story: पिता हैं बैंक मित्र चित्रकूट के रामनगर की प्रज्ञा का भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में हुआ चयन ये थी पढ़ाई की रणनीति
Success story: चित्रकूट जिले के विकासखंड रामनगर के ग्राम रामनगर की रहने वाली प्रज्ञा पाण्डेय का प्रथम चरण की काउंसलिंग में IISER बरहमपुर (ओडिशा) के लिए चयन हुआ है. यह सफलता जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है. चयन की खबर मिलते ही गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया है. ग्रामीण, शिक्षक, रिश्तेदार और छात्र-छात्राएं प्रज्ञा के घर पहुंचकर उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं दे रहे हैं. जानकारी के लिए बता दे कि प्रज्ञा पाण्डेय रामनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के बैंक मित्र आशुतोष पाण्डेय की सबसे छोटी पुत्री हैं.