6 बार ठोकर फिर भी नहीं टूटा हौसला! आखिरी प्रयास में बनें IAS गजब है ऋत्विक की कहानी
6 बार ठोकर फिर भी नहीं टूटा हौसला! आखिरी प्रयास में बनें IAS गजब है ऋत्विक की कहानी
IAS Ritwik Mehta Story : पलामू में प्रशिक्षु IAS और असिस्टेंट कलेक्टर ऋत्विक मेहता की सफलता लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है. जमशेदपुर के रहने वाले ऋत्विक ने छह प्रयासों, कई असफलताओं और इंटरव्यू तक पहुंचकर भी चयन न होने जैसी चुनौतियों का सामना किया, लेकिन हार नहीं मानी. 2023 में IPS के लिए चयनित होने के बाद भी उन्होंने तैयारी जारी रखी और 2024 की UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 115 हासिल कर IAS बने. ऋत्विक अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग को देते हैं और अब झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और सुशासन को मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ प्रशासनिक सेवा में योगदान देना चाहते हैं.