Success Story: बिना बड़ी फंडिंग के खड़ा किया 100 करोड़ का ब्यूटी साम्राज्य जानिए Glam21 की सफल कहानी
Glam21 Success Story: ग्लैम21 के फाउंडर प्रदीप और विकास गोयल ने 2016 में छोटे निवेश से शुरुआत कर अपने ब्यूटी ब्रांड को 100 करोड़ के टर्नओवर तक पहुंचाया. उनका लक्ष्य कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के मेकअप प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि साल 2016 में Glam21 की शुरुआत एक खास सोच के साथ की गई थी. अच्छी क्वालिटी का मेकअप सिर्फ महंगे ब्रांड तक सीमित नहीं होना चाहिए. जानिए इनके सफर और भविष्य की योजनाओं को लेकर क्या तैयारी है.