रेलवे का मास्टरप्लान! जयपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म 1A-1B से चलेंगी 20 ट्रेनें जानिए क्या बदलेगा

Jaipur Junction Platform Renamed: जयपुर जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा बदलाव किया गया है. रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 का नाम बदलकर अब प्लेटफॉर्म 1A और 1B कर दिया है. इन नए प्लेटफॉर्म्स से करीब 20 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. प्लेटफॉर्म्स पर यात्रियों के लिए बेहतर बैठने की व्यवस्था, आधुनिक लाइटिंग, साफ-सफाई, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सुगम आवागमन जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस बदलाव से स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा और यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी आसानी से मिलेगी.

रेलवे का मास्टरप्लान! जयपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म 1A-1B से चलेंगी 20 ट्रेनें जानिए क्या बदलेगा