Income Tax Rule : 1275 लाख से कम है सैलरी फिर भी देना पड़ेगा इनकम टैक्स अगर खाते में यहां से आते हैं पैसे
Income Tax Rule : अगर आपकी सैलरी 12.75 लाख रुपये से कम है और आप सोच रहे हैं कि इसके अंदर आने वाली किसी भी कमाई पर टैक्स नहीं देना पड़ेगा तो गलत हैं. इनकम टैक्स एक्ट की धारा 87ए के तहत 12.75 लाख तक की कमाई पर रिबेट जरूर मिलता है लेकिन कुछ ऐसी कमाई है जिस पर इस दायरे में रहने के बावजूद आपको टैक्स भरना पड़ता है.