Vedanta Group : बॉलीवुड में जाना था लेकिन पिता ने थमा दिया बिजनेस अब 6 लाख करोड़ की कंपनी संभालेगी बिहार की बेटी
Vedanta Group : वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कंपनी की कमान युवा हाथों में सौंपने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने बताया कि बेटी प्रिया जल्द ही सक्रिय भूमिका में नजर आएंगी. एक समय प्रिया का सपना बॉलीवुड और संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाना था, लेकिन पिता की दी हुई जिम्मेदारियों को उन्होंने बखूबी निभाया.