न होम न ऑटो देश में सबसे ज्यादा ये वाला लोन ले रहे लोग ब्रांच में जाते ही खटाक से मिल जाता है पैसा
Loan Growth : आरबीआई ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि देश में होम और ऑटो लोन से ज्यादा गोल्ड लोन की डिमांड बढ़ रही है. इसकी वजह ये है कि एक तो सोने की कीमत अभी आसमान छू रही है और दूसरी कि गोल्ड लोन लेने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती. बीते एक साल में इसमें 69 फीसदी का तगड़ा उछाल दिख रहा है.