यही हाल रहा तो भगवान कुबेर भी कंगाल हो जाएंगे तेलंगाना हाई कोर्ट ने फ्रीबीज पर कांग्रेस सरकार को फटकारा
यही हाल रहा तो भगवान कुबेर भी कंगाल हो जाएंगे तेलंगाना हाई कोर्ट ने फ्रीबीज पर कांग्रेस सरकार को फटकारा
तेलंगाना हाई कोर्ट ने सरकारी खजाने पर मुफत योजनाओं के बढ़ते बोझ पर गहरी चिंता जताई है. जस्टिस नागेश भीमपाका ने कहा कि अपात्र लोग भी इन योजनाओं का फायदा उठा रहे हैं. कोर्ट ने रायतू बंधु स्कीम का उदाहरण दिया. हाई कोर्ट ने कहा कि अगर यही हाल रहा, तो भगवान कुबेर भी कंगाल हो जाएंगे. फाइनेंस सेक्रेटरी संदीप कुमार सुल्तानिया के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई में यह टिप्पणी आई.