Indian Economy : एनआरआई चाहें तो घटा सकते हैं देश की महंगाई भारत में आ सकती है 80 अरब डॉलर की फॉरेन करेंसी
NRI in Indian Economy : आरबीआई और सरकार ने पिछले दिनों विदेशी मुद्रा को भारत लाने के लिए नियमों में बदलाव किया था. अब भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान की सिंगापुर ब्रांच के एक्सपर्ट ने इस कानून की सराहना करते हुए कहा है कि एनआरआई चाहें तो इस बदलाव के जरिये देश में 80 अरब डॉलर की फॉरेन करेंसी आ सकती है. इससे आयात बोझ घटाने और महंगाई कम करने में मदद मिलेगी.