ITR Filing Update : नौकरी के साथ करते हैं फ्रीलांस कमाई नए और पुराने दोनों रिजीम पर मिलेगी टैक्स छूट
Tax on Freelance Income : महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि तमाम सैलरीड पर्सन अपने खर्चे चलाने के लिए नौकरी के अलावा फ्रीलांसिंग भी करते हैं. इस अतिरिक्त इनकम से उनकी जिंदगी तो सरल हो जाती है लेकिन आईटीआर भरते समय इस रकम का भी खुलासा करना पड़ता है. अगर आप भी फ्रीलांसिंग करते हैं तो आईटीआर में इस पर कैसे टैक्स छूट ले सकते हैं, यह जानना जरूरी है.