E-25 Petrol : ई-20 पेट्रोल पर घमासान थमा भी नहीं और ई-25 पर शुरू हो गई बात सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
E-25 Petrol Version : सरकार ने ई-25 पेट्रोल के वर्जन को लॉन्च करने में ज्यादा सावधानी बरतने की बात कही है. ई-20 पेट्रोल पर हुए घमासान के बाद इस वर्जन को लॉन्च करने में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है. वैसे सरकार ने पहले ही ई-25 पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क खत्म करके इसे सस्ता करने की तरफ कदम बढ़ा दिया था.