बंदरगाहों से लेकर हाईवे तक क्रांति सख्त सुधारों से बदला कारोबार का माहौल PM मोदी ने देश को बड़ा सोचना सिखाया
बंदरगाहों से लेकर हाईवे तक क्रांति सख्त सुधारों से बदला कारोबार का माहौल PM मोदी ने देश को बड़ा सोचना सिखाया
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन और जनसेवा में 25 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर देश के दिग्गज उद्योगपतियों और व्यापारिक संगठनों ने उनके आर्थिक विजन की जमकर सराहना की है. शीर्ष औद्योगिक संस्थाओं के प्रमुखों ने कहा कि पीएम मोदी के साहसिक नेतृत्व ने न केवल भारत की सोच का दायरा बढ़ाया है, बल्कि देश में व्यापार करने के पूरे माहौल को नई दिशा दी है.