PM मोदी के जन्मदिन पर डोनाल्ड ट्रंप ने भेजा खास संदेश जापान-ऑस्ट्रेलिया और स्लोवाकिया से भी आया पैगाम
पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर वैश्विक कूटनीति के गलियारों से भी शुभकामनाओं का तांता लग गया है. नई दिल्ली में मौजूद दुनिया भर के प्रमुख दूतावासों और वरिष्ठ राजनयिकों ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए उनके कार्यकाल में भारत के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय कद और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को सराहा. भारत में अमेरिकी दूतावास ने डोनाल्ड ट्रंप की ओर से खास संदेश जारी कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना की.