एयर टिकट बुकिंग में अब नहीं चलेगी चालाकी! CCPA ने SpiceJet पर लगाया 1 लाख का जुर्माना ग्राहकों से कर रहे थे खेल
CCPA Action on SpiceJet : केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी सीसीपीए ने स्पाइसजेट पर ग्राहकों के साथ खेल करने को लेकर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. सीसीपीए ने कहा है कि कंपनी ने डार्क पैटर्न का इस्तेमाल करके ग्राहकों की अनुमति के बिना ही अपनी सर्विस बेचने की कोशिश की है.