Explainer : देश में बनेंगे पानी पर तैरते सोलर प्लांट हर साल पैदा होगी 37 अरब यूनिट बिजली लखनऊ जैसे 5 शहर की टेंशन खत्म
Water Solar Plant : सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है. केंद्रीय कैबिनेट ने देशभर में 5 हजार मेगावाट के सोलर सिस्टम पानी पर लगाने का ऐलान किया है. इस पर करीब 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट से हर साल करीब 37 अरब यूनिट बिजली पैदा होने का अनुमान है, जिससे लखनऊ जैसे 5 शहरों की जरूरत पूरी हो जाएगी.