हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी! एयर इंडिया फिर शुरू कर सकती है उड़ान ईंधन महंगा होने पर लगा दी थी रोक
Air India Flight : एयर इंडिया ने कई अंतरराष्ट्रीय रूट पर दोबारा उड़ानें शुरू करने का संकेत दिया है. कंपनी के सीईओ ने बताया कि ईंधन की कीमतों में नरमी और पश्चिम एशिया संकट कम होने से उड़ानों को दोबारा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. पिछले दिनों कंपनी ने 20 फीसदी से ज्यादा कटौती कर दी थी.