क्या फिर लौटेगी सोने की चिड़िया वाली चमक आंध्र प्रदेश की इस माइन से कैसे बदलेगा इतिहास

India First Private Gold Mine: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के जोन्नागिरी गांव में भारत की पहली बड़ी प्राइवेट गोल्ड माइन शुरू हो गई है. गांव का नाम अब स्वर्णगिरी रखा गया है. शुरुआती सर्वे में यहां 13 टन से ज्यादा सोना मिलने की पुष्टि हुई है, जबकि भविष्य में यह भंडार 42 टन तक पहुंच सकता है. लेकिन क्या इससे भारत की विदेशों पर सोने की निर्भरता कम हो जाएगी? फिलहाल इसका जवाब इतना आसान नहीं है. भारत हर साल 700 से 800 टन सोना आयात करता है, जबकि नई खदान से शुरुआती सालों में सिर्फ 400 किलोग्राम और बाद में करीब 1 टन सालाना सोना निकलने की उम्मीद है. इसलिए यह बदलाव नहीं, बल्कि एक बड़ी शुरुआत मानी जा रही है.

क्या फिर लौटेगी सोने की चिड़िया वाली चमक आंध्र प्रदेश की इस माइन से कैसे बदलेगा इतिहास