न्यूयार्क शहर के सालभर की खपत जितनी बिजली बनाती है अडानी की यह कंपनी वह भी सिर्फ सूरज की रोशनी और हवा से
Adani Green Energy : दिल्ली और मुंबई जैसे शहर सालभर में जितनी बिजली की खपत करते हैं, उससे ज्यादा उत्पादन अकेले अडानी ग्रीन एनर्जी करती है. इस कंपनी की सालाना उत्पादन क्षमता 20 गीगावाट पहुंच गई है और यहां तक पहुंचने वाली अडानी ग्रीन देश की पहली कंपनी है.