बच्चों के हाथ से छुड़वाया मोबाइल थमा दिया मुगदर! 60 वर्षीय पहलवान की यह जिद बदल रही बच्चों की दुनिया
Mugdar Exercise Benefits in Hindi: भारत में बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने के लिए 60 वर्षीय पहलवान हवा सिंह ने एक अनूठी मुहिम शुरू की है. हर घर मुगदर, स्वस्थ भारत बनाओ के नारे के साथ वे बच्चों को निशुल्क मुगदर बांट रहे हैं. पारंपरिक फिटनेस का प्रशिक्षण दे रहे हैं. अब तक 5000 से ज्यादा बच्चे इस मुहिम से जुड़ चुके हैं. पढ़ें पूरी प्रेरणादायक कहानी.