राष्‍ट्रपति चुनाव: उत्तर प्रदेश तय करेगा द्रौपदी मुर्मू की जीत का बड़ा अंतर

उत्तर प्रदेश, योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में राष्ट्रपति चुनाव की दिशा तय करेगा. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu) को जिताने में यूपी की भूमिका सबसे बड़ी होगी, सबसे ज्यादा वोट भी यहीं से मिलेंगे.

राष्‍ट्रपति चुनाव: उत्तर प्रदेश तय करेगा द्रौपदी मुर्मू की जीत का बड़ा अंतर
ममता त्रिपाठी नई दिल्‍ली. देश का सबसे बड़ा सूबा होने के नाते कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ही देश की राजनीति की दशा और दिशा तय करता है. वही उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में राष्ट्रपति चुनाव की भी दिशा तय करेगा. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (draupadi murmu) आगामी 8 जुलाई को लखनऊ जाएंगी जहां वो भाजपा और उसके सहयोगी दलों सांसदों और विधायकों से चुनाव के बारे में बात करेंगी. इसके साथ विपक्षी दलों के नेताओं से भी उनके मिलने का कार्यक्रम है. द्रौपदी मुर्मू को जिताने में यूपी की भूमिका सबसे बड़ी होगी, सबसे ज्यादा वोट भी यहीं से मिलेंगे. इसकी सीधी वजह है कि देश भर के जनप्रतिनिधियों के कुल वोटों 10,86,431 का 14.88 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है. विपक्ष दलों की कोई भी रणनीति यहां कामयाब होती नहीं दिख रही. सपा और कांग्रेस के विरोध के बाद भी द्रौपदी मुर्मू को 1,20,484 वोटों की बढ़त यूपी से ही हासिल हो जाएगी जो कि उनकी जीत की नींव रखेगी.आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद सत्ताधारी दल भाजपा की ताकत और बढ़ गई साथ ही इसका सीधा फायदा एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मिलेगा, उपचुनाव में मिली जीत से भाजपा को 1400 वोटों का इजाफा हुआ है. राष्ट्रपति चुनाव में सांसद के एक वोट की कीमत 700 है, पिछले चुनावों में ये 708 हुआ करती थी मगर जम्मू-कश्मीर विधानसभा के भंग होने की स्थिति में ऐसा हुआ है. द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं भाजपा नेता आपको बता दें कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को एनडीए ने अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि विपक्ष ने तृणमूल नेता और पूर्व में भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री रह चुके यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है.अलग अलग राज्यों से जिस तरह का समर्थन द्रौपदी मुर्मू को मिल रहा है और वोटों के गणित को देखें तो यशवंत सिन्हा की दावेदारी काफी कमजोर दिखाई दे रही है. भाजपा नेता द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं. भाजपा नेता मनीष शुक्ला इसका गणित समझाते हुए कहते हैं कि राष्ट्रपति चुनावों में लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के वोट की कीमत बराबर होती है जो कि 700 है. वहीं विधायकों के वोट की कीमत आबादी की गणना के हिसाब से होता है. इस हिसाब से एनडीए के पास 5,28,630 मूल्य के मत हैं. राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए एनडीए उम्मीदवार को 5,39,420 मतों की जरूरत है. कई दलों ने पहले ही दे दिया है समर्थन  द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी के बाद ही बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, बसपा, जेडीयू, और झामुमो ने अपना समर्थन एनडीए प्रत्याशी को दे दिया है. इसके साथ ही महाराष्ट्र में जिस तरह से शिवसेना विधायक महाअघाड़ी सरकार से नाराज हैं वो भी इस तरफ आ सकते हैं. बीजेडी के पास 31,000 वोट,वाईएसआर कांग्रेस के पास 43,000 और झामुमो के पास 20,000 वोट है. आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव पर किसी तरह का पार्टी व्हिप नहीं लागू होता है. जीत का अंतर काफी बड़ा हो, भाजपा ने की है तैयारी  यूपी की बात करें तो यहां के विधायकों के वोट का मूल्य 208 है. यूपी से 80 लोकसभा सदस्य, 31 राज्यसभा सदस्य और 403 विधायक हैं. लोकसभा में कुल सदस्यों के वोट की कीमत 56,000 जिसमें सर्वाधिक सांसद 64 भाजपा के हैं. बसपा के पास 10, सपा के पास तीन और कांग्रेस के पास महज एक सांसद है. इसी तरह राज्यसभा के सभी 31 सांसदों के मत की कीमत 21,700 है जिसमें से 25 सांसद भाजपा के हैं. इसी तरह राज्य में सत्ताधारी दल भाजपा के पास ही सबसे ज्यादा विधायक हैं. सभी 403 विधायकों के वोटों की कीमत 83,824 है जिसमें से भाजपा-गठबंधन के 273 विधायकों के वोटों की कीमत 56,784 है. सपा गठबंधन के पास 125 विधायक हैं जिनेक वोटों की कीमत 26000 है. कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो दो विधायक हैं और मायावती के पास एक विधायक है. ऐसी स्थिति में सभी समीकरणों को देखते हुए द्रौपदी मुर्मू को उत्तर प्रदेश से 1,20,484 वैल्यू के वोट मिलेंगे जबकि सपा और कांग्रेस के वोट विपक्षी प्रत्याशी यशवंत सिन्हा के खाते में जाएंगे. भाजपा की रणनीति भी यही है कि द्रौपदी मुर्मू की जीत का अंतर काफी बड़ा हो, रामनाथ कोविंद 3.30 लाख के अंतर से 2017 में राष्ट्रपति का चुनाव जीते थे. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: CM Yogi Adityanath, Draupadi murmu, Rashtrapati ChunavFIRST PUBLISHED : June 29, 2022, 20:45 IST